बकाया वसूली को लेकर प्रशासन सख्त: डेली कॉलेज और मॉल संचालक को करोड़ों का नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले बकाया वसूली तेज करते हुए जूनी इंदौर तहसील प्रशासन ने शहर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज और मॉल संचालक गुरजीत सिंह छाबड़ा (पिंटू छाबड़ा) को डायवर्सन टैक्स के नोटिस जारी किए हैं। दोनों मामलों में करीब ढाई करोड़ रुपए की वसूली बताई गई है।
डेली कॉलेज को 1.50 करोड़ का नोटिस
तहसील प्रशासन के अनुसार, डेली कॉलेज के प्रिंसिपल के नाम 1.50 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया गया है। बताया गया है कि मूसाखेड़ी स्थित कॉलेज परिसर की 3,34,870 वर्गमीटर जमीन पर पिछले पांच वर्षों से डायवर्सन टैक्स जमा नहीं किया गया।
इसमें करीब 1 करोड़ रुपए मूल टैक्स और 50 प्रतिशत जुर्माना जोड़कर कुल 1.50 करोड़ रुपए की वसूली निर्धारित की गई है।
चितावद की जमीन पर भी बकाया
इसके अलावा कॉलेज की चितावद ग्राम स्थित 29,670 वर्गमीटर जमीन को लेकर भी अलग से नोटिस जारी किया गया है। इस जमीन पर 13.35 लाख रुपए टैक्स और उस पर 50 प्रतिशत जुर्माना जोड़कर पांच साल का बकाया मांगा गया है।
पिंटू छाबड़ा पर करीब 1 करोड़ का टैक्स बकाया
निपानिया बायपास क्षेत्र में जमीन को लेकर मॉल संचालक गुरजीत सिंह छाबड़ा को भी नोटिस दिया गया है। उनकी 3.667 हेक्टेयर जमीन पर 57.36 लाख रुपए का डायवर्सन टैक्स बकाया बताया गया है।
वहीं दूसरी 1.939 हेक्टेयर जमीन, जो छाबड़ा और उनकी पत्नी प्रभजोत कौर के संयुक्त नाम पर है, उस पर 49.25 लाख रुपए की वसूली निर्धारित की गई है। इस तरह छाबड़ा दंपती पर कुल करीब 1 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया बताया गया है।
समय पर भुगतान नहीं किया तो होगी कुर्की
तहसील प्रशासन ने दोनों पक्षों को तय समय सीमा में राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर भुगतान नहीं होने पर कुर्की सहित सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इंदौर में डायवर्सन टैक्स वसूली का लक्ष्य अभी तक आधा भी पूरा नहीं हो पाया है।
अधिकारियों के मुताबिक कई राजस्व अधिकारी SIR कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण वसूली प्रभावित हुई थी, इसलिए वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में प्रशासन बकाया वसूली तेज कर रहा है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!