खबर
Top News

नशा केवल बुरी आदत नहीं: बल्कि मस्तिष्क को प्रभावित करने वाली एक गंभीर बीमारी; छात्राओं ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जून 2026, 7:39 pm
शेयर करें:
नशा केवल बुरी आदत नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, इंदौर संभाग एवं उम्मीद नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में "विकसित भारत की पहचान -नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में नशा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं, प्राध्यापकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरुणा कुसुमाकर ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि सही जीवन मूल्यों को अपनाना भी है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता डॉ. विजय रघुवंशी (मनोचिकित्सक) ने नशे के मनोवैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा केवल एक बुरी आदत नहीं, बल्कि मस्तिष्क को प्रभावित करने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिसका समय पर उपचार एवं परामर्श द्वारा सफलतापूर्वक इलाज संभव है। उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा नशे के शुरुआती संकेतों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

रजत नागदा (स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर) ने कहा कि युवाओं को सही दिशा, सकारात्मक सोच एवं जीवन कौशल विकसित करने की आवश्यकता है। पवन चौहान (संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने का जनआंदोलन है।

उम्मीद नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के प्रतिनिधि महेंद्र शेखावत ने कहा कि नशे की लत से जूझ रहे व्यक्ति को अपराधी नहीं, बल्कि उपचार एवं सहयोग की आवश्यकता होती है।

नुक्कड़ नाटक से नशे के दुष्परिणाम बताए
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण "नीलांजन नुक्कड़ वाले ग्रुप’ द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक रहा, जिसने नशे के दुष्परिणामों, पारिवारिक विघटन तथा समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक ने उपस्थित छात्राओं को गहराई से प्रभावित किया और सभी ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन दीपेंद्र शेखावत ने किया। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं एवं उपस्थितजनों ने "नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें" तथा "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत की पहचान" के संदेश के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा भोजन की व्यवस्था भी की गई।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 9 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 10 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 10 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 10 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 11 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 11 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 11 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 11 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 11 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 11 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 11 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 11 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 11 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 11 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 11 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 11 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 11 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 11 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 12 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!