खाद्य विभाग का एक्शन: नेमा कुल्फी सेंटर का लाइसेंस किया निलंबित; स्टोरेज एरिया में मिली गंदगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्रावण मास में महाकाल दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शहर में मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच कर रही है।
तत्काल प्रभाव से निलंबित
इसी अभियान के तहत महाकाल लोक स्थित नेमा कुल्फी सेंटर का खाद्य लाइसेंस गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
स्टोरेज एरिया में मिली गंदगी
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नेमा कुल्फी सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टोरेज एरिया में गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति सामने आई।
अधिकारियों के मुताबिक प्रतिष्ठान द्वारा लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने फालूदा और कुल्फी के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने कहा कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावट या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
देवास गेट और रेलवे स्टेशन पर भी जांच
सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने देवास गेट स्थित महादेव भाटी भंडार की भी जांच की। इसके बाद रेलवे स्टेशन स्थित सपना स्वीट्स का निरीक्षण कर काजू कतली सहित अन्य मिठाइयों के नमूने लिए गए।
अधिकारियों के मुताबिक सैंपल की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोने-चांदी के वर्क की गुणवत्ता पर भी नजर
त्योहार और श्रावण मास को देखते हुए मिठाइयों पर इस्तेमाल होने वाले सोने-चांदी के वर्क की गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है। खाद्य अधिकारी बीएस देवलिया के अनुसार शुद्ध चांदी के वर्क और मिलावटी वर्क की पहचान के लिए कुछ प्राथमिक परीक्षण किए जा सकते हैं, हालांकि अंतिम पुष्टि के लिए प्रयोगशाला जांच जरूरी है।
विभाग ने बताया कि कुछ सस्ते वर्क में एल्युमिनियम जैसी अन्य धातुओं की मिलावट हो सकती है। ऐसे पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है।
लक्ष्य से ज्यादा सैंपलिंग
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। विभाग के अनुसार वर्ष 2025-26 में 420 सैंपल लेने का लक्ष्य था, जबकि 513 नमूने लिए गए, जो लक्ष्य का करीब 122 प्रतिशत है।
वहीं अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 तक 140 से अधिक खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मिलावट, अस्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!