अक्षय गुप्ता से मिले सुरागों पर मुंबई-गोवा के तस्करों तक पहुंची विजय नगर पुलिस: एमडी ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा जल्द
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर पुलिस के हत्थे चढ़े एमडी ड्रग्स तस्कर अक्षय गुप्ता से पूछताछ में मिले सुराग अब शहर से बाहर तक फैले ड्रग्स नेटवर्क की परतें खोल रहे हैं। पुलिस की जांच मुंबई और गोवा के उन बड़े सप्लायरों तक पहुंच गई है, जो पार्सल के जरिये इंदौर में नशे की खेप भेजते थे। सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ा खुलासा और कई नई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
जानकारी के अनुसार अक्षय का संपर्क मुंबई और गोवा के उन तस्करों से था, जो एमडी ड्रग्स, कोकीन और अन्य मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नशे की खेप पार्सल के माध्यम से इंदौर पहुंचाई जाती थी।
इसके बाद शहर में अलग-अलग माध्यमों से छोटे पैकेट और पुड़िया के रूप में इसकी सप्लाई की जाती थी। सूत्रों के मुताबिक विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई है, जो आरोपी द्वारा बताए गए संपर्कों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुंबई और गोवा के संदिग्ध तस्करों तक पहुंचने में जुटी है।
पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण लिंक मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द कार्रवाई संभव मानी जा रही है। साथ ही आरोपी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), लोकेशन हिस्ट्री, सोशल मीडिया गतिविधियां और बैंक ट्रांजेक्शन का विश्लेषण भी किया जा रहा है।
पुलिस को उम्मीद है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की संरचना, सप्लाई चेन और आर्थिक लेन-देन का खुलासा हो सकता है।
कई नाम जांच के दायरे में, नोटिस की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक पहले आकर्षित मदान, मैक्सी और सिद्धार्थ सभरवाल के नाम सामने आए थे, वहीं अब जांच में सिद्धार्थ कारदा, नव्य भसीन, तेजस, हर्षजीत दिया, नितिन दवे, हर्ष मोटवानी और विधुत, विनय वर्मा नामक युवकों का उल्लेख भी सामने आया है।
नवीन बड़े स्तर पर कोकीन मंगवाकर साथियों के साथ नशा करता है। उसके मोबाइल से बरामद चैट्स, कॉल रिकॉर्ड और कथित भुगतान संबंधी स्क्रीनशॉट्स की जांच की जा रही है।
52 लाख की ड्रग्स के केस में छह माह से फरार तस्कर को राजस्थान से दबोचा
क्राइम ब्रांच ने शहर में एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले नेटवर्क पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए छह माह से फरार चल रहे आरोपी अंबालाल मीणा को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी उस गिरोह का सदस्य है, जिसके कब्जे से जनवरी में 52 लाख रुपए कीमत की 513.48 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर सप्लायरों और खरीदारों तक पहुंचने में जुटी है।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, क्राइम ब्रांच ने 15 जनवरी 2026 को सिद्धेश्वर जलधार नाथ महादेव मंदिर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उस दौरान आरोपियों के कब्जे से 513.48 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी।
इस मामले में पहले निकल निदवानिया निवासी मंदसौर, मुकेश धनगर उर्फ बबलू निवासी मंदसौर और कमलेश गायरी निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान सामने आया कि फरार आरोपी अंबालाल भी पूरे नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।
लगातार तलाश और मुखबिर तंत्र की मदद से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अंबालाल पिता गोवर्धन मीणा निवासी कोड़ी नीर, प्रतापगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी जनवरी माह में पकड़ाई लाखों रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स के मामले में वांछित था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह इंदौर में लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता था।
तीन थानों ने 97 क्वार्टर देसी शराब पकड़ी
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 97 क्वार्टर देसी शराब जब्त की गई।
मल्हारगंज पुलिस ने शारदा कन्या स्कूल के पीछे दबिश देकर मनीष विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 24 क्वार्टर शराब बरामद हुई। सदर बाजार पुलिस ने पानी की टंकी के पास कार्रवाई कर संदीप बैरागी को पकड़ा, जिससे 50 क्वार्टर शराब मिली।
एक अन्य कार्रवाई में राजेंद्र नगर पुलिस ने निहालपुरा मंडी के समीप राकेश को गिरफ्तार कर उससे 23 क्वार्टर शराब जब्त की। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!