जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार: भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परसों देर रात दो युवकों पर जानलेवा हमला कर फरार हुए आरोपियों को विजय नगर पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा। पुलिस कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए। उनका मेडिकल उपचार कराया गया।
टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक, 10 अक्टूबर की रात करीब 2:30 बजे शुभम बिधोने और उसके साथी मयूर भोगे पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में शुभम के हाथ और मयूर के सिर में चोटें आईं।
घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 115(2), 115(1), 296(ए), 3(5) और 351(3) का केस दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम सक्रिय कर।
घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चंद घंटों में तीनों आरोपी चंद्रकांत उर्फ नान्टू ठाकरे (26), निवासी रुस्तम का बगीचा , देवेंद्र उर्फ भूरा (26), निवासी गोटू महाराज की चाल और लक्की उर्फ हेमंत सिंगले (27), निवासी गोमा की फैल को पकड़ा। भागने के दौरान बाइक फिसलने से आरोपियों के पैर पर चोट आई थी, जिन्हें तत्काल मेडिकल के लिए भेजकर उपचार उपरांत गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!