चार पिस्टल-रिवॉल्वर और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार: हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज; पूछताछ में करीब डेढ़ लाख रुपए में हथियार लाने का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार पिस्टल-रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ महू निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान शांति नगर, महू निवासी मिथलेश लश्करी के रूप में हुई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, डीसीपी नरेंद्र रावत की टीम को नायता मुंडला क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति के बाइक से पहुंचने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर मिथलेश को पकड़ा।
तलाशी लेने पर उसके पास से चार पिस्टल-रिवॉल्वर और चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली है।
धामनोद से डेढ़ लाख रुपए में हथियार लाने का दावा
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह करीब डेढ़ लाख रुपए में हथियार धार जिले के धामनोद क्षेत्र से लेकर आया था।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इन हथियारों को किसे सौंपने वाला था और इस अवैध कारोबार के पीछे कितने लोग सक्रिय हैं।
पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और संपर्कों की भी जांच कर रही है, ताकि हथियारों के स्रोत और संभावित खरीदारों तक पहुंचा जा सके।
कमीशन पर हथियार पहुंचाने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपी कमीशन के बदले हथियारों की डिलीवरी करता था। हालांकि, पूछताछ के दौरान उसने अभी किसी अन्य व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया है।
पुलिस अब आरोपी के संपर्कों और पिछले मूवमेंट की जानकारी जुटाकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है।
पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच
पुलिस के अनुसार मिथलेश लश्करी के खिलाफ बाणगंगा थाने में मारपीट और अपहरण का मामला भी दर्ज है। इसी वजह से उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का पहले से किसी अवैध हथियार गिरोह से संपर्क था या नहीं और बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी आपराधिक वारदात में किया जाना था या नहीं। मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!