पांच बसों में तोड़फोड़ का आरोप: ड्राइवर और स्टाफ से की मारपीट; संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के छोटी ग्वालटोली, तिलकनगर, भंवरकुआं और संयोगितागंज थाना क्षेत्रों में संचालित बसों में तोड़फोड़ और चालक-परिचालकों से मारपीट का मामला सामने आया है। बस संचालकों का आरोप है कि पूरा विवाद बसों की एजेंसी और कथित अवैध वसूली को लेकर है।
बस संचालकों ने की पुलिस कमिश्नर से मुलाकात
दो थानों में नामजद शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
देवास बस यूनियन और चौहान ट्रेवल्स के संचालक धर्मेंद्र चौहान ने पुलिस कमिश्नर को दिए आवेदन में बताया कि उनकी बसें देवास-इंदौर और इंदौर-इच्छापुर रूट पर नियमित रूप से संचालित होती हैं। पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग जबरन एजेंट बनाने और दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
ड्राइवर और स्टाफ से मारपीट का आरोप
धर्मेंद्र चौहान के अनुसार 25 जून को राहुल सोनकर और उसके साथियों ने बस क्रमांक MP-41 P-0815 को रोककर चालक और स्टाफ के साथ मारपीट की। इसके बाद बस में तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई थी।
दो दिनों में पांच बसों को बनाया निशाना
बस संचालकों का आरोप है कि इसके बाद दो दिनों के भीतर उनकी करीब पांच बसों में अलग-अलग स्थानों पर तोड़फोड़ की गई। घटना के समय बसों में यात्री भी मौजूद थे। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई और बड़ा हादसा हो सकता था।
अवैध वसूली का भी आरोप
बस यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राहुल सोनकर के साथ कपिल नाम का व्यक्ति भी एजेंट बनाने के नाम पर बस संचालकों पर दबाव बनाता है और कथित रूप से अवैध वसूली की कोशिश करता है। इस संबंध में भंवरकुआं और तिलकनगर थानों में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
कार्रवाई की मांग
बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बस संचालन प्रभावित हो सकता है और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।
पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बस संचालकों की शिकायत सुनने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच कराने और तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!