देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा: मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के महालक्ष्मी नगर-तुलसी नगर क्षेत्र में बदहाल सड़क और खुले नाले की वजह से रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
सनसिटी से भवन्स स्कूल को जोड़ने वाली सड़क पर जैन मंदिर के सामने एक महिला अपनी बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थी।
मां-बेटी स्कूटी सहित नाले में गिर गई
इसी दौरान सामने से आ रही कार से बचने की कोशिश में स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों मां-बेटी खुले नाले में जा गिरीं।
हादसा होते ही आसपास मौजूद राहगीरों ने दोनों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि महिला और बच्ची को गंभीर चोट नहीं आई।
खुले नाले ने बढ़ाया हादसे का खतरा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जैन मंदिर के सामने सड़क किनारे लंबे समय से नाला खुला पड़ा है।
सड़क और नाले के बीच पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण यहां वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद खुले नाले को सुरक्षित करने के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं की गई।
कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुआ समाधान
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति और खुले नाले की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और क्षेत्र की पार्षद संगीता महेश जोशी के समक्ष शिकायत की जा चुकी है।
रहवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत और नाले को सुरक्षित करने की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को मां-बेटी के नाले में गिरने की घटना के बाद लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।
हादसे के बाद रहवासियों में आक्रोश
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और खुले नाले को ढंकने और उसके आसपास मजबूत सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।
रहवासियों का कहना है कि विकसित कॉलोनियों में भी यदि सड़क किनारे इस तरह खुले नाले रहेंगे तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्होंने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थानों का निरीक्षण कर तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
संबंधित समाचार

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!