शादी से लौटते समय हादसा: महिला और बच्चों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; मौके पर मची चीख पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
रेहटी थाना क्षेत्र में गुरुवार को नकटीतलाई (सलकनपुर) के पास एक सड़क हादसा हो गया। नए रोड से अचानक नीचे उतरने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 22 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
30 लोग थे सवार
पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि अमलाडा निवासी मूल सिंह कीर के ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार थे। सभी लोग नर्मदापुरम जिले के होरिया पीपल गांव से शादी समारोह में शामिल होकर भेरूंदा थाना क्षेत्र के चिटीखेड़ा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नकटीतलाई के पास ट्रॉली सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई।
बच्चों और महिलाओं को आई चोटें
घायलों में 7 से 15 वर्ष आयु के बच्चे और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। कई लोगों को हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद 9 घायलों को एहतियातन नर्मदापुरम रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में जारी है। पुलिस के मुताबिक अधिकांश को सामान्य चोटें आई हैं।
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलते ही सलकनपुर चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
ट्रैक्टर जब्त, जांच शुरू
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन अचानक सड़क से नीचे उतरने के कारण संतुलन खो बैठा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!