नदी से चप्पल निकालने के दौरान हादसा: भतीजे को बचाने कूदा काका भी डूबा; दोनों की मौत, एक माह पहले ही हुई थी शादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शिप्रा नदी में शुक्रवार को एक हादसा हो गया, जिसमें काका-भतीजे की डूबने से मौत हो गई। नदी में गिरी चप्पल निकालने उतरे एक किशोर को बचाने के प्रयास में उसके काका ने भी जान गंवा दी। करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
चप्पल नदी किनारे गिर गई
जानकारी के अनुसार, नारायणखेड़ी निवासी 14 वर्षीय आयुष महिदपुर में पानी सप्लाई का काम करता था। शुक्रवार को बड़े पुल के पास उसकी चप्पल नदी किनारे गिर गई। चप्पल उठाने के लिए वह पानी में उतरा, लेकिन नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और डूबने लगा।
काका ने भी नदी में छलांग लगा दी
भतीजे को पानी में संघर्ष करते देख पास ही मौजूद उसके काका 25 वर्षीय आसाराम ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। आसाराम उस समय ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। उन्होंने भतीजे को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों पानी में समा गए।
ढाई घंटे बाद दोनों के शव निकाले
घटना की सूचना मिलते ही महिदपुर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
एक माह पहले ही हुई थी आसाराम की शादी
इस हादसे ने पूरे नारायणखेड़ी गांव को गमगीन कर दिया है। सबसे मार्मिक बात यह है कि आसाराम की शादी महज एक माह पहले ही हुई थी। परिवार में खुशियों का माहौल अभी थमा भी नहीं था कि यह हादसा पूरे परिवार को गहरे सदमे में छोड़ गया।
जांच शुरू
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए महिदपुर के शासकीय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!