तोता पकड़ने के दौरान हादसा: दो किशोरों की करंट लगने से मौत; परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
गुरुवार सुबह बोंडुदाकला गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खेत में लगे करंट की चपेट में आने से दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना किरनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां यह हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
तोता पकड़ने गए थे, मौत ने घेर लिया
मृतक उज्जवल शरणागत (16) और स्नेहल पटले (14) गांव के ही रहने वाले थे। दोनों किशोर पास के खेत में तोता पकड़ने गए थे। बताया जा रहा है कि जिस खेत में वे गए थे, वहां फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए तारों में बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था।
खेत की फेंसिंग में करंट दौड़ गया
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में रोज सुबह करीब नौ बजे तक बिजली गुल रहती है और साढ़े नौ बजे सप्लाई शुरू होती है। जैसे ही उस दिन बिजली आई, खेत की फेंसिंग में करंट दौड़ गया और दोनों किशोर उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। उज्जवल अपने पिता सुरेश शरणागत का बड़ा बेटा था, जबकि स्नेहल अपने पिता जयराम पटले का छोटा पुत्र था। दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी माधव शर्मा के अनुसार, किसान ने फसल बचाने के लिए तारों में करंट लगाया था। बिजली आते ही करंट फैल गया और दोनों किशोर उसकी चपेट में आ गए। मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!