हाईवे पर हादसा: ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई कार; बैतूल के अधिकारी की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
इंदौर-बैतूल हाईवे पर शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बैतूल जिले में पदस्थ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) दरियाव सिंह परमार की मौत हो गई। हादसा कन्नौद थाना क्षेत्र के ननासा ओवरब्रिज पर हुआ, जहां उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन से अधिकारी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
पुलिस के अनुसार दरियाव सिंह परमार मूल रूप से धार जिले के अमझेरा क्षेत्र के निवासी थे। वर्तमान में वे बैतूल जिले में लोक निर्माण विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे।
बताया जा रहा है कि वे किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बैतूल से अपने गृह जिले धार जा रहे थे। इसी दौरान ननासा ओवरब्रिज पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
डिवाइडर से टकराई कार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार अचानक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस यह जांच कर रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, वाहन पर नियंत्रण खोने या किसी अन्य वजह से हुई।
विभाग और परिजन में शोक
दरियाव सिंह परमार के निधन की खबर मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
कन्नौद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर तकनीकी जांच कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!