भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा: कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
कुरावर में शनिवार सुबह भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की फॉर्च्यूनर कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार हिंदुस्तान पेट्रोलियम कर्मचारी राघवेन्द्र विश्वकर्मा (42) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके 11 वर्षीय बेटे लक्ष्य को मामूली चोटें आईं।
विधायक खुद पिता-पुत्र को अस्पताल लेकर पहुंचे थे
प्राथमिक उपचार के बाद राघवेन्द्र को भोपाल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद विधायक अमर सिंह यादव खुद घायल पिता-पुत्र को अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
छोटे महाकाल मंदिर के सामने हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे कुरावर स्थित छोटे महाकाल मंदिर के सामने हुई।
यहां विधायक की फॉर्च्यूनर कार (MP 04 WC 0111) और राघवेन्द्र की बाइक (MP 04 QM 5768) की टक्कर हो गई।
इलाज के दौरान मौत
बाइक पर राघवेन्द्र के साथ उनका बेटा लक्ष्य भी सवार था। हादसे में राघवेन्द्र को गंभीर चोटें आईं।
उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
2013 में पहली बार विधायक बने अमर सिंह यादव
अमर सिंह यादव राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने 2013 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था।
2018 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें फिर टिकट दिया, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने दोबारा उन पर भरोसा जताया और वे जीतकर विधानसभा पहुंचे।
परिवार भी स्थानीय राजनीति में सक्रिय
अमर सिंह यादव का परिवार खुजनेर की स्थानीय राजनीति में भी सक्रिय है। उनकी पत्नी कैलाशी बाई वर्तमान में खुजनेर नगर परिषद की अध्यक्ष हैं।
अमर सिंह यादव इससे पहले दो बार खुजनेर नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि कैलाशी बाई तीन बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
संबंधित समाचार

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!