चैंबर की सफाई के दौरान हादसा: 3 कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आए; एक की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर के पिपली नाका क्षेत्र में मंगलवार को सीवरेज चैंबर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहरीली गैस और दम घुटने से चैंबर में उतरे तीन कर्मचारी बेहोश होकर अंदर फंस गए। पुलिस और नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है।
सफाई के लिए पहुंचे थे कर्मचारी
जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनने पर सीवरेज चैंबर की सफाई के लिए कर्मचारी पहुंचे थे। सफाई के दौरान एक कर्मचारी चैंबर में गिर गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य कर्मचारी भी नीचे उतर गए, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आकर अंदर फंस गए।
तीनों कर्मचारियों को जिला अस्पताल पहुंचाया
इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मौके पर भीड़ देख वाहन रुकवाया और तत्काल वायरलेस के जरिए पुलिस बल तथा नगर निगम अधिकारियों को बुलाया। पुलिसकर्मियों ने जोखिम उठाकर रेस्क्यू अभियान चलाया और तीनों कर्मचारियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
उपचार के दौरान एक की मौत
अस्पताल में उपचार के दौरान अशोक मिश्रा की मौत हो गई। वहीं गोपाल और रमेश का इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों कर्मचारी जेटिंग मशीन के जरिए सीवरेज लाइन की सफाई करने के लिए चैंबर में उतरे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!