पूजा के दौरान मंदिर में हादसा: छत गिरने से 3 मासूम बच्चियों की मौत; 4 घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
जिले के कैलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत अहरौली गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूजा और प्रसाद वितरण के दौरान चामड़ माता मंदिर की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी।
तीन बालिकाओं की मौके
इस हादसे में मंदिर के भीतर मौजूद बच्चे मलबे में दब गए, जिसमें तीन बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पत्थर की पटियों से बनी थी मंदिर की छत
अहरौली गांव स्थित चामड़ माता का यह मंदिर एक कक्षनुमा संरचना है, जिसकी छत पत्थर की पटियों से बनी हुई थी। सोमवार को गांव के एक परिवार द्वारा पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद कन्याभोज और प्रसाद वितरण होना था, जिसके लिए बड़ी संख्या में गांव के बच्चों को बुलाया गया था।
मंदिर के अंदर अफरा-तफरी मच गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बच्चे मंदिर के अंदर बैठकर प्रसाद की प्रतीक्षा कर रहे थे, अचानक एक पत्थर की पटिया चटक गई। इसके तुरंत बाद पूरी छत गिर पड़ी और मंदिर के अंदर अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे में 11 वर्षीय वैष्णवी सिकरवार (पुत्री जीतू सिकरवार), सात वर्षीय छाया गोस्वामी और नौ वर्षीय करिश्मा गोस्वामी (दोनों पुत्रियां अशोक गोस्वामी) की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चार बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती
छत गिरने से योगेंद्र सिंह की तीन बेटियां-12 वर्षीय गुंजन, आठ वर्षीय परी और छह वर्षीय विद्या-सहित एक अन्य बच्चा घायल हो गया। सभी घायलों को तत्काल कैलारस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रशासन मौके पर, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने मलबा हटाने का कार्य शुरू किया और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है और मंदिर की जर्जर हालत व हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!