फरार ब्राउन शुगर तस्कर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा: 10.50 लाख की खेप वाले मामले में गिरफ्तारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। लगभग दो वर्षों से फरार चल रहा ब्राउन शुगर तस्करी का आरोपी आखिरकार क्राइम ब्रांच के शिकंजे में आ गया।
आरोपी उस मामले में वांछित था, जिसमें वर्ष 2024 में 10.50 लाख रुपए कीमत की 105.16 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई थी। पुलिस ने उसे पटेल प्रतिमा चौराहे के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के रठंजना थाना क्षेत्र स्थित साकरिया गांव निवासी इमरान पिता शमशेर साकरिया के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तीन और मारपीट का एक प्रकरण दर्ज है।
पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक 7 नवंबर 2024 को भंडारी ब्रिज के पास एमआर-4 रोड पर पुलिस ने शादाब खान को 105.16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई थी। जांच के दौरान इमरान साकरिया की भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत आरोपी बनाया गया।
हालांकि तब से वह फरार चल रहा था। पुराने एनडीपीएस मामलों के फरार आरोपियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच लगातार उसकी पतारसी कर रही थी।
इसी दौरान 12 जून को टीम को सूचना मिली कि इमरान पटेल प्रतिमा चौराहे के पास देखा गया है और शहर छोड़ने की फिराक में है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान स्वीकार की। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की, जहां उसने प्रकरण से जुड़े तथ्यों को स्वीकार किया।
अब उससे यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में उसका नेटवर्क कितना फैला हुआ था।
मुखबिर की सूचना बनी गिरफ्तारी की कुंजी: करीब दो साल से फरार आरोपी तक पहुंचना क्राइम ब्रांच के लिए चुनौती बना हुआ था। आखिरकार मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने पटेल प्रतिमा चौराहे के पास जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु वास्कले, उपनिरीक्षक फतेह सिंह आंजना तथा क्राइम ब्रांच की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चार आपराधिक मामलों का रिकॉर्ड: गिरफ्तार आरोपी इमरान का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!