आदेश सर बोले- मैं तुम्हें किस करना चाहता हूं: केटेलाइजर कोचिंग में छात्रा से हरकत; छात्रा के परिजन ने सर की कर दी जमकर धुनाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णां थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा कल बेड टच का शिकार हो गई। कोचिंग में मैनेजमेंट देखने वाले सर ने छात्रा को इशारे से अकेले में बुलाया और बेड टच करते हुए किस करने की इच्छा जाहिर की।
छात्रा को जबरदस्ती केबिन में भी ले गया। विरोध के बाद छात्रा जाने लगी तो उसका परफ्युम लगाकर बोला अब मैं तुम्हें स्मेल करता रहूंगा। छात्रा की शिकायत पर पहुंचे परिजन ने मनचले सर की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार बैंक कॉलोनी के पास केटेलाइजर कोचिंग संस्थान है। उसमें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक नाबालिग छात्रा कल कोचिंग पहुंची थी। शाम को उसे कोचिंग में मैनेजमेंट देखने वाले आदेश जोशी सर ने बुरी नीयत से पास बुलाया। छात्रा कुछ दूर बैठ गई।
बात नहीं बनती देख आदेश जोशी वहां से उठा और पैसेज एरिया में जाकर छात्रा को फिर से इशारा कर बुलाया। छात्रा के जाने पर उसे बेड टच करते हुए बोला कि मैं तुम्हें किस करना चाहता हूं। छात्रा ने कहा कि आप पागल हो गए हैं क्या सर। यह सुनते ही आदेश जोशी ने छात्रा का हाथ पकड़ा और उसे केबिन में ले गया।
कहा कि आज अच्छा मौका है। कहते हुए छात्रा को अपनी और खींचा। हालांकि छात्रा ने हाथ झटका और तुरंत केबिन से बाहर निकलकर कोचिंग के एक अन्य सर को शिकायत की। उक्त सर ने छात्रा को समझाते हुए मामला दबाने की कोशिश की।
हालांकि छात्रा नहीं मानी और वहां से निकलकर अपना बैग उठाकर जाने लगी। यह देखकर आदेश जोशी उसके पास पहुंचा और छात्रा के बैग से परफ्यूम निकालकर खुद पर स्प्रे कर लिया। इतना ही नहीं वह छात्रा से बोला अब मैं तुम्हें स्मैल करता रहूंगा।
इससे घबराई छात्रा तुरंत कोचिंग से निकली और अपने परिजन को पूरा मामला बता दिया। नतीजा ये रहा कि छात्रा के परिजन कोचिंग क्लास जा पहुंचे। उन्होंने आरोपी आदेश जोशी को कोचिंग में ही पीट दिया। उसकी कुटाई करते हुए बाहर सड़क तक ले आए।
इस बीच हंगामे की सूचना पर पहुंची डॉयल-112 की टीम आरोपी को थाने ले आई। छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!