कॉलेज का परिचित युवक बना सिरदर्द: युवती का पीछा कर दी जान से मारने की धमकी; पुलिस कर रही मामले की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पुराने कॉलेज परिचित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी युवक न सिर्फ लगातार उसका पीछा कर रहा था, बल्कि फोन पर धमकियां देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहा था। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह छिंदवाड़ा के पीजी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हेमंत वर्मा नामक युवक को जानती थी। आरोपी लसूड़िया इलाके में टेलीपरफॉर्मेंस के पीछे रहता है। करीब डेढ़ साल पहले युवती इंदौर शिफ्ट हो गई थी, जिसके बाद दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा।
हालांकि, हाल के दिनों में आरोपी ने फिर से उसे फोन करना शुरू कर दिया। वह लगातार कॉल कर मिलने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर युवती ने उसका नंबर ब्लॉक भी कर दिया, लेकिन इसके बावजूद वह अलग-अलग तरीकों से संपर्क करने की कोशिश करता रहा।
पीड़िता ने बताया कि 5 मई की शाम करीब 6:30 बजे जब वह अपने ऑफिस से एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी, तभी आरोपी उसका पीछा करते हुए पेट्रोल पंप के पास वाली गली तक पहुंच गया। वहां उसने रास्ता रोककर जबरन बातचीत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। युवती ने तत्काल लसूड़िया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!