वन विभाग के मुख्यालय में ही दफन हो रहा कुआं
KHULASA FIRST
संवाददाता

चंचल भारतीय 9893644317 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जहां एक ओर जिला प्रशासन जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के जीर्णोद्धार का दावा कर रहा है, वहीं जिम्मेदार महकमे यानी वन विभाग के मुख्यालय में ही जल संरक्षण का दम घुट रहा है।
नवरतन बाग स्थित वन विभाग के मुख्य कार्यालय परिसर में स्थित एक कुआं विभागीय उदासीनता का जीता-जागता प्रमाण बन गया है।
इस पूरे मामले का सबसे बड़ा खुलासा यह है कि जिस कुएं को सुरक्षित रखने के लिए भारी-भरकम लोहे की जालियां लगाई गई थीं, आज वे सुरक्षा कवच खुद ही मलबे और कचरे के साथ कुएं के भीतर समा चुके हैं।
कचरे का ढेर बना- राज्य सरकार के जल संरक्षण के विजन और जिला प्रशासन के प्रयासों के बीच वन विभाग के आला अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहा यह घटनाक्रम प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
संभाग के वन प्रमुख मुख्य वन संरक्षक पीएन मिश्रा से लेकर डीएफओ लाल सुधाकर सिंह तक के कार्यालय के ठीक सामने स्थित यह कुआं आज कचरे का ढेर बन चुका है।
एक तरफ प्रदेश सरकार जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है, तो वहीं वन विभाग के परिसर में जल स्रोत का अस्तित्व मिटाया जाना न केवल अभियान की मंशा के विपरीत है, बल्कि यह घोर प्रशासनिक विफलता भी है।
यदि शहर के सबसे जागरूक माने जाने वाले विभाग के दफ्तर में ही जल स्रोतों की यह दुर्दशा है, तो आम जनता से जल संरक्षण की उम्मीद करना बेमानी है।
फिलहाल, नवरतन बाग स्थित यह स्थल विभागीय दावों का सच बयां कर रहा है और अब देखना यह है कि प्रशासन अपनी ही नाक के नीचे हो रही इस अनदेखी पर क्या रुख अपनाता है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!