तीसरी कक्षा का बच्चा भी ऐसा कर सकता है: सब हैरत में पड़ गए; पिता ड्यूटी पर गए थे, घर में अकेला था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में तीसरी कक्षा के बच्चे का शव फांसी पर लटका मिला है। पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद 10 साल का बच्चा घर में अकेला था। पुलिस के अनुसार मूल रूप से सबलगढ़ निवासी कमल सिंह केवट अपने 10 वर्षीय बेटे सौरभ के साथ वीरेंद्र साहू के मकान में किराए से रहते थे।
मित्र को सोने के लिए कहा था
जानकारी के अनुसार वह बेटे को खाना खिलाकर ड्यूटी पर चले गए थे। उन्होंने ऊपर के कमरे में रहने वाले अपने मित्र पवन धाकड़ को फोन कर कहा था कि ड्यूटी से लौटने के बाद वह बच्चे के साथ सो जाए, क्योंकि बच्चा घर में अकेला है।
फांसी पर लटका था बच्चा
रात को जब पवन जब ड्यूटी से लौटे और गेट खटखटाया, तो काफी देर तक नहीं खुला। उन्होंने पास में रहने वाली एक महिला किराएदार से अंदर से गेट खोलने को कहा। अंदर जाकर देखा तो बच्चा बेड पर लगी कील से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
सूचना पर पहुंचे पिता और पुलिस
सूचना देने के बाद पिता और पुलिस झांसी रोड थाना क्षेत्र के गड्ढे वाले मोहल्ले की गली नंबर-1 पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता को हत्या की आशंका
कमल सिंह के अनुसार पिछले तीन वर्षों से ग्वालियर में बेटे के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी रामसनेही अधिकांशतः सबलगढ़ में छोटे बेटे गौरव (7 वर्ष) के साथ रहती हैं।
जांच कर रही है पुलिस
झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह के अनुसार बच्चे द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। मर्ग कायम कर लिया गया है। एफएसएल टीम ने भी जांच की है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!