जनसुनवाई में उमड़ा भरोसा: 80 शिकायतों पर लिया त्वरित एक्शन; कमिश्नर ने खुद सुनी फरियाद, मौके पर ही अधिकारियों को दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जनसुनवाई व्यवस्था पर आमजन का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने खुद हर पीड़ित की समस्या सुनी और त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक इस जनसुनवाई में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पारिवारिक विवाद, आपसी मतभेद, पैसों के लेन-देन, फाइनेंशियल फ्रॉड, प्लॉट और जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी, महिला अपराध और पुलिस सुनवाई न होने जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं।
कमिश्नर ने हर आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों में फोन पर ही अधिकारियों से बात कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।
जनसुनवाई के दौरान सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आवेदकों की समस्याएं विस्तार से सुनी गईं और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। इससे फरियादियों को तुरंत राहत मिलने की उम्मीद जागी।
मध्यस्थता केंद्रों से भी विवादों को सुलझाने के प्रयास- पुलिस द्वारा मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से भी विवादों को सुलझाने के प्रयास लगातार किया जा रहा है। पारिवारिक और आपसी मामलों में काउंसलिंग के जरिए शांतिपूर्ण समाधान निकालने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे कोर्ट-कचहरी के झंझट से भी राहत मिल रही है।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस आयुक्त ने आमजन को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा, न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि हर शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी और किसी भी पीड़ित को निराश नहीं किया जाएगा।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!