आस्था का सैलाब: सावन में पहली बार बाबा के दर पहुंचे इतने करोड़ श्रद्धालु; शीघ्र दर्शन से इतनी आय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर में इस बार श्रावण माह में आस्था का नया रिकॉर्ड बना। एक महीने में पहली बार डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, श्रावण माह में 1 करोड़ 10 लाख 90 हजार 725 श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर के दर्शन किए।
वहीं चार सवारियों और नागचंद्रेश्वर दर्शन के दौरान 43 लाख 75 हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस तरह कुल संख्या 1 करोड़ 53 लाख 75 हजार रही।
पिछले वर्ष श्रावण माह में करीब 72 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। यानी इस बार श्रद्धालुओं की संख्या दोगुने से भी अधिक रही।
अन्नक्षेत्र में 3.41 लाख श्रद्धालुओं ने किया भोजन
श्रावण के दौरान मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। 3 लाख 41 हजार 83 श्रद्धालुओं ने अन्नक्षेत्र में भोजन प्रसादी ग्रहण की।
वहीं 5 लाख से अधिक कावड़ यात्री उज्जैन पहुंचे। इनमें से 2 लाख 71 हजार 956 कावड़ यात्रियों को पांच अलग-अलग स्थानों पर भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए 10 हजार लोगों को नि:शुल्क चरण पादुका भी वितरित की गईं।
शीघ्र दर्शन से मंदिर को 14.22 करोड़ की आय
महाकाल मंदिर में शीघ्र दर्शन की सुविधा भी श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय रही। 5 लाख 66 हजार 350 भक्तों ने शीघ्र दर्शन टिकट लेकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इससे मंदिर प्रबंध समिति को 14 करोड़ 22 लाख 37 हजार 500 रुपए की आय हुई।
लड्डू प्रसादी की बिक्री से 10.32 करोड़ मिले
बाबा महाकाल की लड्डू प्रसादी की भी जमकर बिक्री हुई। श्रावण माह में 2 लाख 80 हजार 662 क्विंटल लड्डू प्रसादी की बिक्री से मंदिर समिति को 10 करोड़ 32 लाख 73 हजार रुपए की आय हुई।
पहली बार किए गए तीन बड़े प्रयोग
दक्षिण भारतीय व्यंजन की शुरुआत: श्रद्धालुओं के लिए अन्नक्षेत्र में हर मंगलवार और शुक्रवार को ‘रस संगमम्’ के नाम से दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसने की शुरुआत की गई। इसमें सांभर, इडली, वड़ा, स्टीम चावल और मौसमी सब्जी शामिल रही। पहले ही दिन 10,337 श्रद्धालुओं ने इसका लाभ लिया।
ऑनलाइन शीघ्र दर्शन की सुविधा: नागपंचमी पर मंदिर के पट खुलने से तीन दिन पहले ही 300 रुपए के ऑनलाइन शीघ्र दर्शन टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई। इससे पट खुलने से पहले ही मंदिर समिति को करीब 39 लाख रुपए की आय हुई।
कावड़ यात्रियों के लिए अलग प्रवेश व्यवस्था: कावड़ यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए मंगलवार से शुक्रवार तक गेट नंबर-1 और हरसिद्धि चौराहे से अलग प्रवेश की व्यवस्था की गई। सभामंडपम के साथ कार्तिक मंडपम में भी कावड़ यात्रियों के लिए जल अर्पण की व्यवस्था की गई।
संबंधित समाचार

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!