तेज रफ्तार कार ने छीन ली जिंदगी: भाई को कोचिंग छोड़कर लौट रहा छात्र हुआ हादसे का शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाई को कोचिंग के लिए छोड़कर घर लौट रहे एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। गोम्मटगिरी के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऑटो मिलने पर भाई को भेजा, लौटते समय हुआ हादसा
गांधीनगर एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि मृतक की पहचान अंकुश रजक, निवासी समर्थ प्रीमियम पार्क, नैनोद के रूप में हुई है। परिजन कांताप्रसाद रजक ने बताया कि अंकुश शुक्रवार सुबह अपने छोटे भाई को कोचिंग छोड़ने गांधीनगर जा रहा था। रास्ते में उसे एक ऑटो मिल गया, तो उसने छोटे भाई को उसमें बैठाकर रवाना कर दिया। इसके बाद वह अपनी बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान गोम्मटगिरी के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
कॉलेज में दाखिले की थी तैयारी
परिजनों ने बताया कि अंकुश ने हाल ही में फर्स्ट ईयर में प्रवेश के लिए आवेदन किया था और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। उसके पिता सिलाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। छोटा भाई बड़ा गणपति स्थित सुभाष स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है, जिसे वह अक्सर कोचिंग छोड़ने जाया करता था।
घर में पसरा मातम
अंकुश की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!