तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर: 3 ग्रामीणों की मौत; 4 गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आगर-मालवा।
जिले के पनाला गांव के रहने वाले तीन लोगों की गुजरात में हुए भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुजरात के बोटाद जिले के रानपुर इलाके में हुआ।
तेज रफ्तार ट्रक से टकराई कार
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग ईको कार से खेती से जुड़े काम के सिलसिले में रानपुर क्षेत्र के कुंडली गांव जा रहे थे। देर रात धुंधका की ओर जाने वाले हाईवे पर आगे बढ़ते समय उनकी कार तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार के उड़ गए परखच्चे
हादसे के बाद ईको कार के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। कुछ शव वाहन से बाहर सड़क पर जा गिरे। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बोटाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस हादसे की खबर मिलते ही आगर-मालवा जिले के पनाला गांव में मातम पसर गया है। परिजन गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं।
संबंधित समाचार

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!