तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर: इलाज के दौरान सवार की हुई मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
विजयागंज मंडी मार्ग पर ग्राम भैसूनी के समीप अतिक्रमण होने के कारण सड़क संकरी होती जा रही है और इस कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है।
अतिक्रमण को लेकर ग्राम पंचायत लापरवाह बना हुआ है, जिसका खामियाजा आमजन को अपनी जान गंवा कर भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार को इसी मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी।
जिसमें बाइक सवार मुकेश पिता देवीसिंह शर्मा निवासी ग्राम भैसूनी की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैसूनी निवासी मुकेश शर्मा सुबह दूध लेकर विजयागंज मंडी से बाइक पर सवार होकर गांव भैसूनी आ रहे थे, तभी देवास से विजयागंज मंडी की ओर जा रही अल्टो कार क्रमांक एमपी 09 सीडी 6655 अनियंत्रित हो गई और बाइक को टक्कर मारने के बाद सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की बाउंड्री वॉल में जा घुसी।
इससे बाउंड्री वॉल के साथ ही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उधर बाइक सवार मुकेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से उज्जैन के अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी और अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकरी हो गई है, इसी कारण दुर्घटना घटित हुई। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। उधर ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की मिलीभगत से लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस ओर ग्राम पंचायत में बैठे जनप्रतिनिधि व सचिव द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!