एवरफ्रेश की दुकान में तड़के लग गई शॉट सर्किट से आग: पांच फ्रिज सहित लाखों का माल जलकर खाक
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में तड़के सुबह एवरफ्रेश की दुकान में भीषण आग भड़क उठी। जानकारी के अनुसार, चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में हनीफ एवरफ्रेश नामक दुकान में तड़के सुबह अचानक आग लग गई। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉट-सर्किट बताई जा रही है। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा सारा माल चपेट में आ गया।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक तड़के सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर अंदर पानी मारा, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।
आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लपटें दुकान से बाहर तक निकल आईं, जिससे आसपास के रहवासी दहशत में आ गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुकान मालिक मोहम्मद शाजिद शेख ने बताया कि वे हनीफ़ एवरफ्रेश के नाम से दुकान संचालित करते हैं।
आग में उनका लगभग पूरा स्टॉक और महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान नष्ट हो गया है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
दुकान में लगी थीं गैस की टंकियां, बड़ा हादसा टला
फायर ब्रिगेड टीम ने बताया एवरफ्रेश दुकान के अंदर भीषण आग के दौरान भी गैस सिलेंडर रखे हुए थे। गनीमत रही कि आग की चपेट में गैस सिलेंडर नहीं आए। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि आग पर काबू करने के बाद तुरंत गैस सिलेंडर निकाल लिए गए।
अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग
इधर सांवेर रोड स्थित एक अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई । फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार उन्हें कल दोपहर करीब 3:00 बजे सूचना मिली थी कि अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5000 लीटर पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया।
फैक्ट्री मालिक पंकज वैष्णव ने बताया कि आग से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। फायर ब्रिगेड और पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों ही घटनाओं का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!