साइबर ठगी का नया तरीका: व्यापारी के खाते से उड़ाए 4 लाख; बिना OTP के हुआ ट्रांजेक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर अपराधियों ने ठगी का ऐसा नया तरीका अपनाया है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार ठगों ने एक व्यापारी को निशाना बनाते हुए APK फाइल के जरिए उसके बैंक खाते से करीब 4 लाख रुपए उड़ा दिए-वो भी बिना OTP के।
शिकायत दर्ज कराई
लसूड़िया क्षेत्र के निवासी संतोष गर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर बैंक से जुड़ा एक मैसेज आया था, जिसमें एक लिंक दिया गया था।
पैसे कटने के लगातार मैसेज आने लगे
जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, मोबाइल में एक APK फाइल डाउनलोड हो गई। इसके कुछ ही देर बाद उनके खाते से पैसे कटने के लगातार मैसेज आने लगे।
OTP या बैंक डिटेल्स साझा नहीं की थी
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ OTP या बैंक डिटेल्स साझा नहीं की थीं, फिर भी अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए लाखों रुपए उनके खाते से गायब हो गए।
APK फाइल के जरिए की गई ठगी
पुलिस के अनुसार, यह ठगी APK फाइल के जरिए की गई, जो मोबाइल में इंस्टॉल होते ही हैकर्स को रिमोट एक्सेस दे देती है। इसके बाद अपराधी आसानी से बैंकिंग ऐप तक पहुंच बनाकर बिना OTP के भी ट्रांजेक्शन कर लेते हैं।
पुलिस की कार्रवाई
लसूड़िया थाना पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही साइबर सेल की मदद से यह जांच की जा रही है कि ठगी की रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई और इसके पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है।
संदिग्ध मैसेज पर क्लिक न करें
पुलिस ने आम लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या बैंक के नाम से आए संदिग्ध मैसेज पर क्लिक न करें। एक छोटी सी लापरवाही आपके पूरे बैंक खाते को खाली कर सकती है।
संबंधित समाचार

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!