करोड़ों के घोटाले का खुलासा, ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया केस
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
रियल एस्टेट के नाम पर 3 करोड़ 12 लाख रुपए की सुनियोजित धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बिल्डर भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और विश्वासघात की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
ईओडब्ल्यू अधिकारियों के मुताबिक मामला ग्राम धन्नड़ स्थित उत्कर्ष पैराडाइज कॉलोनी से जुड़ा है, जहां एएम बिल्डर एंड डेवलपर्स ने 17,151 वर्गफीट भूमि पर बहुमंजिला इमारत खड़ी कर दी, लेकिन जिस जमीन पर निर्माण हुआ, उसके असली मालिक को एक रुपया तक नहीं दिया।
तीन बार जमीन ट्रांसफर- जांच में खुलासा हुआ कि यह भूमि गौतम जैन ने सिराज सिद्दीकी से वर्ष 2012 में खरीदी थी। बाद में गौतम जैन ने निर्माण के लिए एएम बिल्डर को पॉवर ऑफ अटॉर्नी दे दी। कंपनी का संचालन साजिद शेख कर रहा था। साजिद ने भुगतान के नाम पर 1.50 करोड़ रुपए के छह चेक दिए, लेकिन एक भी चेक का भुगतान नहीं हुआ। इसके बावजूद 2013 में डेवलपमेंट एग्रीमेंट कर लिया गया।
जमीन की बंदरबांट- साजिद शेख ने जमीन अपने भाई राशिद शेख को ट्रांसफर कर दी, जिसकी कंपनी बलमोईन डेवलकॉन प्राइवेट लिमिटेड है। कुछ समय बाद यही भूखंड तीसरे भाई जावेद शेख की कंपनी जेएसआर रियलिटी के नाम कर दिया गया। जावेद ने बदले में महू में 32 हजार वर्गफीट का प्लॉट देने का एग्रीमेंट किया, लेकिन रजिस्ट्री जानबूझकर नहीं की।
52 फ्लैट बनाकर बेच दिए, फिर भी कब्जा नहीं- जांच में खुलासा हुआ कि इसी विवादित भूमि पर 52 फ्लैट खड़े कर दिए गए। इनमें से कई बेच भी दिए, लेकिन खरीदारों को अब तक न कब्जा मिला और न ही कानूनी दस्तावेज। इस पूरे खेल में भूमि स्वामी और फ्लैट खरीदारों को चूना लगाया गया। 3.12 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी आंकी गई है।
जब्ती-कुर्की की कार्रवाई भी संभावित- पीड़ित गौतम जैन (पिता गजेंद्र जैन), निवासी स्कीम-54, विजय नगर की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने साजिद शेख, राशिद शेख और जावेद शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब जांच एजेंसी को शक है कि यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि बिल्डर भाइयों का संगठित रियल एस्टेट फ्रॉड नेटवर्क हो सकता है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!