केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब श्रद्धालुओं का आंकड़ा 12.70 लाख के पार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग/देहरादून।
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। चारधाम यात्रा के दौरान बाबा केदार के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
वीकेंड और अवकाश के चलते यात्रा में और तेजी आई है। गुरुवार शाम 5 बजे तक केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12 लाख 70 हजार 903 के आंकड़े को पार कर गई, जो इस वर्ष यात्रा के प्रति लोगों की बढ़ती आस्था और उत्साह को दर्शाता है।
हिमालय की गोद में बसे भगवान शिव के इस पवित्र धाम में पहुंचने के लिए श्रद्धालु कठिन चढ़ाई और लंबी यात्रा तय कर रहे हैं। इसके बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है। धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा केदार के दर्शन उनके जीवन का एक अविस्मरणीय और आध्यात्मिक अनुभव है।
कई श्रद्धालुओं ने बताया कि वर्षों से केदारनाथ आने की इच्छा थी, जो इस बार पूरी हुई है। बाबा केदार के दर्शन के बाद उन्हें मानसिक शांति और अद्भुत संतोष की अनुभूति हुई।
यात्रियों के अनुसार, गौरीकुंड से केदारनाथ तक की पैदल यात्रा कठिन जरूर है, लेकिन धाम पहुंचकर मिलने वाला आध्यात्मिक आनंद सभी कठिनाइयों को भुला देता है।
व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने की सराहना... धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की है। यात्रियों का कहना है कि सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, शौचालय और दर्शन व्यवस्था पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है।
कई श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा मार्ग पर नियमित अंतराल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रा सुगम हो रही है। एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि केदारनाथ में यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई है। वहीं रहने के लिए किफायती दरों पर होटल और धर्मशालाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही।
घोड़ा-खच्चर संचालन को लेकर उठी मांग...हालांकि कुछ श्रद्धालुओं ने पैदल मार्ग पर संचालित घोड़ा-खच्चर सेवाओं को लेकर चिंता भी जताई है। यात्रियों का कहना है कि कई स्थानों पर घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही के कारण पैदल यात्रियों को असुविधा होती है और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन जाती है।
श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि पैदल यात्रियों और घोड़ा-खच्चरों के लिए बेहतर प्रबंधन किया जाए, ताकि यात्रा मार्ग और अधिक सुरक्षित तथा व्यवस्थित बन सके। उनका कहना है कि अलग-अलग लेन या बेहतर यातायात व्यवस्था से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही यात्रा...इस वर्ष केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यात्रा सीजन का बड़ा हिस्सा अभी बाकी है और आने वाले महीनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन भी बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत कर रहा है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!