मिलन ग्रीन कॉलोनी में बड़ा खेल: बिना एमओएस के बना दिए 26 बंगले
KHULASA FIRST
संवाददाता

कॉलोनाइजर संजय अग्रवाल ने नियमों को ताक पर रखकर किया अवैध निर्माण, डेढ़ से दो करोड़ रुपए में बेचे जा रहे घर
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
शहर की मिलन ग्रीन कॉलोनी में कॉलोनाइजर संजय अग्रवाल द्वारा नियमों को ताक पर रखकर एक बड़ा अवैध निर्माण किया गया है। ग्रुप हाउसिंग के नाम पर बिना किसी सरकारी अनुमति के 24 से ज्यादा बंगले बना दिए गए हैं।
कॉलोनाइजर सारा निर्माण बेचकर यहां से बाहर निकलने की फिराक में है, जिससे आने वाले दिनों में यहां प्रॉपर्टी खरीदने वाले लोग बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। यह पूरा प्रोजेक्ट बिना परमिशन के खड़ा किया गया है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है।
लगभग 900 से 1000 स्क्वेयर फीट के एरिया में बने इन बंगलों में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। बिल्डर ने नियमों के खिलाफ जाकर दो बंगलों के बीच की दीवार एक ही रखी है यानी कॉमन दीवार पर पूरा निर्माण कर दिया है। इसके अलावा नियमानुसार छोड़ी जाने वाली खाली जगह (एमओएस) भी नहीं छोड़ी गई है।
बंगलों में कार पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं दी गई है, जिसके कारण यहां रहने वाले लोगों को अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी करनी पड़ेंगी, जो बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। फिलहाल निर्माण के दौरान सड़क पर ही पत्थर और रेत-गिट्टी डालकर रास्ता ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे आने-जाने वाले चालकों को भारी परेशानी हो रही है। इस अवैध प्रोजेक्ट के जरिए करोड़ों रुपए का खेल खेला जा रहा है।
कॉलोनाइजर ने इन बंगलों को जी-प्लस टू बनाया है और ऊपर से एक अतिरिक्त कमरा भी निकाल दिया है। बिना किसी वैध अनुमति के बने इन बंगलों को डेढ़ से दो करोड़ रुपए की भारी-भरकम कीमत पर बेचा जा रहा है। बिना सरकारी मंजूरी के बने इन घरों को खरीदने के बाद लोगों की गाढ़ी कमाई फंसना तय है और आने वाले समय में इन पर नगर निगम की कार्रवाई का खतरा भी मंडरा रहा है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!