हवा बंगला में झूलता खतरा: नीचे लटकती केबलों से हर दिन हादसे का डर; निगम और बिजली विभाग बने मूकदर्शक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हवा बंगला क्षेत्र के कुंदन नगर गली नं. 8 में सड़क पर झूलती बिजली व केबल लाइनें लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी हैं। हालात इतने खराब हैं कि आए दिन वाहन इन तारों में उलझ रहे हैं, लेकिन नगर निगम और बिजली विभाग अब तक गहरी नींद में सोए हुए हैं। रहवासियों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा होना तय है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में कई जगह केबल और बिजली के तार बेहद नीचे तक लटक रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन बड़े वाहन आते ही तारों में फंस जाते हैं। कई बार वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को खुद सड़क पर उतरकर केबल हटानी पड़ती है।
इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों ने अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। सबसे ज्यादा डर बच्चों की सुरक्षा को लेकर बना हुआ है। क्षेत्र में बच्चे सड़कों और गलियों में खेलते रहते हैं। रहवासियों का कहना है कि तार इतने नीचे हैं कि बच्चे आसानी से उन्हें छू सकते हैं।
बारिश के मौसम में करंट फैलने का खतरा और बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। रहवासियों का आरोप है कि घरों के बाहर लगे बिजली मीटर और केबल बॉक्स भी अव्यवस्थित हालत में पड़े हैं। कहीं तार खुले हैं तो कहीं केबल जमीन के करीब झूल रही है।
क्या कहते हैं बिजली अधिकारी
एई रमाकांत केलकर ने कहा कि वहां विद्युत मंडल काम नहीं कर सकता, क्योंकि कॉलोनी अवैध है। रहवासियों को निजी इलेक्ट्रिशियन से तारों को बांस-बल्ली लगवाकर ऊंचा करवा लेना चाहिए। कोई हादसा हो जाएगा तो? इस पर वे बोले-नाले किनारे रहने वालों को भी पता होता है कि बारिश में बाढ़ आएगी। कभी कोई योजना आएगी तब कोई कार्रवाई कर पाएंगे।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!