सड़क हादसे में मजदूर की मौत: घर लौटते वक्त बाइक ने मारी टक्कर; होटल में युवक ने की आत्महत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरी ओर एक होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बाइक की टक्कर से पैदल व्यक्ति की मौत
जवाहर टेकरी वाइन शॉप के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार ने पैदल घर जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई।
सिर में आई थी गंभीर चोट
चंदन नगर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान किशन (55) पुत्र भावसिंह बंजारा के रूप में हुई है। वह पेशे से मजदूर था। पुलिस ने बताया कि किशन सुबह गाड़ी खाली करने गया था और वहां से पैदल घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। किशन के परिवार में दो बेटे हैं। पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
होटल के कमरे में युवक ने लगाई फांसी
इधर, छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित चंद्रलोक होटल में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शुभम (26) पुत्र अरुण मेश्राम, निवासी गोपालपुरा, महाराणा प्रताप नगर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक शुभम 27 जनवरी की सुबह होटल में आकर रुका था। गुरुवार दोपहर में वह होटल कर्मचारियों को दिखाई दिया, इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। रात करीब 9 बजे जब कर्मचारी उसे देखने पहुंचे तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला।
बाद में अंदर झांकने पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को जानकारी दी है।
शुक्रवार को परिजनों के इंदौर पहुंचने के बाद एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। होटल कर्मचारियों के अनुसार शुभम ने बताया था कि वह व्यापार के सिलसिले में इंदौर आया है। आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!