दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने तीन बेटों को कुएं में फेंका; खुद मासूमों को तड़पते हुए देखती रही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने तीन मासूम बेटों को 30 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। इसके बाद नवजात को गोद में लेकर खुद भी कुएं में कूद गई, लेकिन दम घुटने पर रस्सी के सहारे बाहर निकल आई।
मृत बच्चों में अर्जुन (4), करण (2) और 20 दिन का नवजात शामिल है। पुलिस ने आरोपी मां नानी बाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
24 घंटे तक नहीं निकले आंसू
घटना बुधवार सुबह सनावद क्षेत्र के भोमवाड़ा गांव की बताई जा रही है। तीनों बच्चों की मौत के बाद भी महिला की आंखों से आंसू तक नहीं निकले, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।
रवींद्र वर्मा (एसपी) के अनुसार महिला ने पहले परिवार को बताया था कि काले कपड़े पहने किसी व्यक्ति ने उसे और बच्चों को कुएं में धक्का दे दिया। लेकिन जब उससे उस व्यक्ति की पहचान पूछी गई तो वह कुछ नहीं बता सकी।
पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आखिरकार नानी बाई ने सच कबूल कर लिया। उसने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उसने पहले दोनों बेटों को कुएं में धक्का दिया और फिर नवजात को गोद में लेकर खुद भी कूद गई।
कुएं में करीब 11 फीट पानी भरा था। दम घुटने लगा तो वह रस्सी पकड़कर बाहर निकल आई और ऊपर खड़ी होकर बच्चों को तड़प-तड़प कर मरते हुए देखती रही।
काम और बच्चों से परेशान थी
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह तीनों बच्चों की देखभाल और घर के काम से परेशान हो चुकी थी। उसे लगता था कि या तो बच्चों को मार दे या खुद मर जाए। इसी सोच के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
मजदूरी करने आए थे
महिला के पति कालू सिंह ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से खंडवा जिले के डेहरिया गांव का रहने वाला है। करीब 10 दिन पहले ही मजदूरी करने के लिए भोमवाड़ा आए थे और एक किसान के खेत में रह रहे थे।
घटना के वक्त वह सुबह काम पर निकल गए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद सूचना मिली कि बच्चे कुएं में डूब गए हैं। जब वह दौड़कर मौके पर पहुंचे तो दो बच्चों के शव पानी में थे और नवजात का शव कुएं में मिला।
पुलिस को व्यवहार से हुआ शक
एसपी के अनुसार तीनों बच्चों को दफनाने के बाद भी महिला के चेहरे पर न दुख था और न आंसू। इसी व्यवहार ने पुलिस को शक में डाल दिया। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो महिला ने पूरी वारदात कबूल कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!