सरकारी कर्मचारी की रंगरलियां: महूगांव नगर परिषद का कर्मचारी महिला मित्र संग अश्लील वीडियो से फंसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महूगांव नगर परिषद का सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी रितेश चौधरी इन दिनों अपने काम से नहीं, बल्कि कथित रंगरलियों और अश्लील वीडियो को लेकर सुर्खियों में है। आरोप है कि रितेश ने अपनी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाया।
इसे उनकी महिला मित्र ने वाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आते ही नगर परिषद से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक हड़कंप मच गया। चर्चा है कि वायरल वीडियो में दोनों बेहद आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं।
इतना ही नहीं, वीडियो को लेकर यह दावा भी किया जा रहा है कि उसमें अश्लील हरकतें सिखाने जैसी बातें कही जा रही हैं।
स्टेटस पर वीडियो लगते ही उसके स्क्रीन रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल हो गए। देखते ही देखते मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। हैरानी की बात यह है कि जिस कर्मचारी पर शासकीय जिम्मेदारियां निभाने की जवाबदारी है, वह सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट डालकर खुद सुर्खियां बटोरता नजर आया।
लोगों का कहना है कि यह सिर्फ व्यक्तिगत हरकत नहीं, बल्कि सरकारी सेवा आचरण की खुली धज्जियां उड़ाने जैसा मामला है।
सूत्रों के मुताबिक रितेश चौधरी को निर्वाचन विभाग में अटैच किया गया था, लेकिन वह करीब तीन माह से आदेशों की अनदेखी कर रहा है। बताया जा रहा है कि विभागीय जिम्मेदारियों से दूरी बनाकर वह लगातार मनमानी कर रहा था।
अब वीडियो वायरल होने के बाद उसके पुराने रवैये पर भी सवाल उठने लगे हैं। नगर परिषद व स्थानीय प्रशासन में भी पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कर्मचारी वर्ग के बीच दिनभर वीडियो और स्टेटस की बातें होती रहीं।
कई लोगों ने इसे सरकारी कर्मचारी की गैरजिम्मेदार और शर्मनाक हरकत बताया। हालांकि, मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।
यदि वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है।
फिलहाल महूगांव में यह मामला चर्चा के केंद्र में है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शासकीय कर्मचारी सोशल मीडिया को निजी रंगरलियों का मंच कैसे बना रहे हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!