राजस्थानी संस्कृति की झलक: बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

बजरंग नगर के श्री पशुपतिनाथ मंदिर में राजस्थान की संस्कृति के रंगों से सजा गरबा महोत्सव
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बजरंग नगर स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पशुपतिनाथ गरबा महोत्सव में भक्ति का अनूठा संगम दिख रहा है। महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को जीवंत किया जा रहा है।
मंगलवार को राजस्थान थीम पर आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बालिकाओं ने गरबा और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति की मनमोहक झलक पेश की।
कार्यक्रम में बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा व आकर्षक नृत्य मुद्राओं के साथ प्रस्तुतियां दीं। बालिकाओं ने कला और उत्साह के माध्यम से राजस्थान की लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर साकार किया।
राजस्थान की लोककला और पारंपरिक नृत्यों पर आधारित प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। बालिकाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की।
महोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और विभिन्न राज्यों की परंपराओं से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन में गरबा, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था का संदेश दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विषयों को भी महत्व दिया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी देश के वीर महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा ले सके।
कल छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर होगी नाटक की प्रस्तुति
आयोजन से जुड़े राजेश गवाड़े ने बताया कि कल छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से संभाजी महाराज के साहस, शौर्य, त्याग और स्वाभिमान से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों को मंच पर दर्शाया जाएगा।
संबंधित समाचार

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!