आईएएस के फार्म हाउस पर दूसरी बार सजा था जुए का दरबार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानपुर के आवलीपुरा स्थित ‘कोठी निवास’ फार्म हाउस पर पड़े पुलिस के छापे के बाद सामने आई नई जानकारी ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। जांच में सामने आया है कि कुख्यात जुआ संचालक जगदीश राठौर उर्फ ‘जगदीश अंकल’ ने इसी फार्म हाउस पर दूसरी बार जुआ खिलवाया था, जिससे साफ हो गया है कि यहां जुआ का खेल एक बार नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा था।
इंदौर वित्त विकास निगम की एमडी आईएएस वंदना वैद्य के स्वामित्व वाले इस फार्म हाउस में कथित तौर पर जगदीश अंकल का जुआ दरबार सज रहा था, जहां ताश के पत्तों पर लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे थे।
पुलिस ने दबिश देकर 18 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया और मौके से करीब 13 लाख रुपए नकद जब्त किए। हालांकि इस पूरे खेल का कथित मास्टरमाइंड जगदीश अंकल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जिसकी तलाश के लिए टीम बनाई गई है।
यही काम धंधा है जगदीश का... पुलिस जांच में सामने आया है कि फरार आरोपी जगदीश राठौर उर्फ ‘जगदीश अंकल’ लंबे समय से बड़े स्तर पर जुआ नेटवर्क चला रहा था।
उसके संपर्क इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन और देवास तक फैले बताए जा रहे हैं।वह इन जिलों से जुआरियों को बुलाकर गुप्त स्थानों पर हाईप्रोफाइल जुआ खिलाने का काम करता है।
केयरटेकर की भूमिका भी जांच में...फार्म हाउस का केयरटेकर रंजीत चौधरी भी पुलिस के शक के दायरे में है। पुलिस का मानना है कि उसकी मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर जुआ संचालित होना संभव नहीं था। उसकी तलाश में भी पुलिस दबिश दे रही है।
संबंधित समाचार

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!