बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग: बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

देर रात शिवाजी वाटिका के पास हादसा, टक्कर के बाद रेलिंग में घुसी कार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे ही एक मामले में कल देर रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक परिवार की खुशियां निगल लीं। बिना नंबर की फॉर्च्यूनर कार ने एक बाइक को ऐसी टक्कर मारी की उस पर सवार परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया तो उसके दो नाबालिग साथी गंभीर घायल हो गया।
शिवाजी वाटिका के पास हुए इस हादसे के बाद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी। दुखद यह कि दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग घायलों की मदद के बजाय वाहन छोड़कर फरार हो गए। अब संयोगितागंज पुलिस ने कार जब्त कर चेचिस नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
संयोगितागंज पुलिस के अनुसार दुर्घटना का शिकार सोमवार देर रात करीब 3 बजे मथुरावाली गली निवासी आदिल पिता जावेद शेख और उसके दो नाबालिग दोस्त अल्लू (16) और अल्फेज उर्फ रब्बा (17) हुए। जानकारी के अनुसार तीनों रात में सरवटे बस स्टैंड पर चाय-नाश्ता करने गए थे।
नाश्ते के बाद तीनों देर रात बाइक से लौट रहे थे। तीनों व्हाइट चर्च चौराहे पर शिवाजी वाटिका के पास पहुंचे ही थे कि बिना नंबर की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदिल पिता जावेद शेख की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी अल्लू व अल्फेज उर्फ रब्बा दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद अनियंत्रित फॉर्च्यूनर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी। दुर्घटना के बाद कार सवार सभी लोग खून से लथपथ तीनों घायलों की मदद करने के बजाय वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले।
देर रात हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त कार जब्त कर ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि कार मालिक और हादसे के वक्त वाहन चला रहे व्यक्ति की पहचान की जा सके।
परिवार का सहारा था आदिल- आदिल ऑटो मैकेनिक का काम करता था और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। उसके परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। हादसे ने परिवार से उसका सहारा छीन लिया।
वहीं, घायल अल्फेज भी मजदूरी करता है। दोनों नाबालिग घायलों का इलाज जारी है। संयोगितागंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आदिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, कार के चेचिस नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!