एक झटके में उजड़ गया परिवार: पत्नी की मौत के सदमे में पति ने भी दी जान; 28 दिन पहले हुई थी शादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक नवविवाहित जोड़े की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दो दिन पहले पत्नी ज्योति उर्फ मेघा ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, वहीं अब पत्नी की मौत का सदमा पति सिद्धार्थ बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने भी अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
मायके में की आत्महत्या
इस दर्दनाक घटनाक्रम के बाद परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं। जानकारी के मुताबिक ज्योति उर्फ मेघा ने नरसिंहपुर रोड स्थित अपने मायके में आत्महत्या की थी। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में थे और अभी परिवार इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि पति सिद्धार्थ ने भी कुंज विहार कॉलोनी स्थित अपने घर में आत्मघाती कदम उठा लिया।
दोनों मामलों में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ
घटना की सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सबसे अहम बात यह है कि दोनों मामलों में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत की असली वजह अब भी रहस्य बनी हुई है।
जांच जारी
पुलिस ने जांच के लिए ज्योति और सिद्धार्थ दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। अब कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही
इन मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिजनों व करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!