दहशत का प्रदर्शन: सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा माना; तीन आरोपियों पर लगी रासुका, जेल भेजे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से हवा में लटकाई गई टाटा मैजिक वैन में विस्फोटक पटाखे फोड़ने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा मानते हुए उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।
रासुका लगाए जाने के बाद बड़नगर थाना पुलिस ने आरोपी शोएब गब्बू खान, जाहिद खान और तपसील उर्फ तस्लीम को कड़ी सुरक्षा के बीच उज्जैन की केंद्रीय भेरूगढ़ जेल भेज दिया है।
क्रेन से 40 फीट ऊंचाई पर लटकाई गई थी वैन
पुलिस के अनुसार, घटना 23-24 जून की दरम्यानी रात की है। बड़नगर के अडान मोहल्ले से निकले मोहर्रम जुलूस के दौरान जय स्तंभ चौक पर एक कबाड़ टाटा मैजिक वैन को क्रेन की सहायता से करीब 40 फीट की ऊंचाई पर लटकाया गया था।
आरोप है कि पहले दो युवक वैन के ऊपर चढ़कर झंडे लहराते रहे। उनके नीचे उतरने के बाद वाहन के भीतर रखे गए बड़ी मात्रा में रॉकेट और सुतली बमों में आग लगा दी गई। बंद खिड़कियों के कारण वाहन के अंदर दबाव बढ़ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ।
विस्फोट के बाद कांच और लोहे के टुकड़े नीचे मौजूद भीड़ की ओर बिखर गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह बड़ा हादसा साबित हो सकता था।
वाहन पर लिखे संदेश की भी जांच
जांच के दौरान पुलिस को विस्फोट में इस्तेमाल की गई टाटा मैजिक वैन पर 'ले फिर आ गए' लिखा मिला। जांच एजेंसियां इस संदेश के उद्देश्य और पूरे घटनाक्रम के संबंधों की भी पड़ताल कर रही हैं। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने इसे अखाड़ों के बीच प्रतिस्पर्धा के दौरान किया गया एक स्टंट बताया है, हालांकि पुलिस इस दावे का स्वतंत्र रूप से सत्यापन कर रही है।
एटीएस और बम निरोधक दस्ता भी जांच में शामिल
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य की एटीएस (ATS) और बम निरोधक दस्ता (BDS) भी जांच में शामिल किए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
अब तक नौ गिरफ्तार
अब तक इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि विस्फोटक सामग्री की व्यवस्था कैसे की गई, इसकी योजना किसने बनाई और पूरे घटनाक्रम में अन्य किन लोगों की भूमिका रही।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!