खबर
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी: खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अक्टूबर 2026, 2:23 pm
शेयर करें:
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी

सीसीएफ के निर्देश पर उच्चस्तरीय कमेटी गठित

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट द्वारा प्रकाशित समाचार के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है, जिसमें अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर चल रही वसूली और सौदेबाजी का सच सामने लाया गया था। मुख्य वन संरक्षक पीएन मिश्रा ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए उन्होंने उच्च स्तरीय वृत स्तरीय कमेटी का गठन किया है।

सांवेर के गुरान स्थित एक फैक्टरी में 11 सितंबर को देपालपुर सब-रेंज में तैनात वनरक्षक अमित तोमर द्वारा अपनी अधिकार क्षेत्र की सीमाएं लांघकर बड़ा तमाशा किया गया। अमित तोमर अपने ससुर और सांवेर के डिप्टी रेंजर व वनपाल भीमसिंह कुशवाह की पिछलग्गू फौज बनकर फैक्टरी जा धमके थे।

इस दौरान भीमसिंह कुशवाह ने रणनीति के तहत सरकारी मैदानी अमले और अधीनस्थ वनकर्मियों को पूरी तरह से दूर रखा, ताकि उनके दामाद अमित तोमर के साथ मिलकर इस अवैध धंधे और सौदेबाजी की मलाई सीधे घर पहुंचाई जा सके।

फैक्टरी के स्टॉक में अनियमितता और गड़बड़ी दिखने के बावजूद सरकारी डंडा चलाने के बजाय जेबें गरम करने का खुला खेल शुरू हुआ। वर्दी की धौंस दिखाकर सौदेबाजी की गई और कमेटी बिना कोई कार्रवाई किए चुपचाप लौट आई।

भीमसिंह कुशवाह की काबिलियत का आलम यह है कि शारीरिक मापदंड और फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण उनकी पदोन्नति का लिफाफा बरसों से धूल फांक रहा है, जो भर्ती करने वाले झोलाछाप परीक्षकों की मेहरबानी की कहानी खुद बयां करता है।

राज्य स्तरीय उड़नदस्ते के छापों के बाद थमाए गए नोटिस और लंबित जांचों का पहाड़ खड़ा होने के बावजूद विभाग के बड़े आकाओं का हाथ इस नटवरलाल ससुर-दामाद की जोड़ी के सिर पर पूरी ताकत से रखा है।

इसी सरकारी छत्रछाया के बल पर अमित तोमर भी पारिवारिक रिश्ते का सिक्का जमाकर दूसरे के इलाकों में अपनी अवैध दुकानें चला रहे हैं। शिकायतों के पुलंदे और बयान दर्ज होने के महीनों बाद भी अफसरों की चुप्पी यह बता रही है कि इस काली कमाई की मलाई का स्वाद सिर्फ मैदान पर उतरने वाले चट्टे-बट्टे ही नहीं, बल्कि महकमे की कुर्सियों पर बैठने वाले मालिक भी ले रहे हैं।

विभागीय नियमों को ताक पर रखकर काली कमाई करने वाले इस भ्रष्ट ससुर-दामाद के गठजोड़ पर सीसीएफ पीएन मिश्रा की कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि महकमे में अब भ्रष्टाचार के लिए जगह नहीं है।

सीसीएफ पीएन मिश्रा के इन निर्देशों के बाद गठित कमेटी में रालामंडल अधीक्षक सुभाष शर्मा, उप वन मंडल अधिकारी धार सुरेश बरोले और उप वन मंडल अधिकारी रालामंडल वन डिपो प्रीति शाक्य को शामिल किया गया है।

वन विभाग के नियमानुसार यह कमेटी स्थल निरीक्षण, साक्ष्यों के संकलन, संबंधित पक्षों व गवाहों के बयान दर्ज करने तथा स्टॉक पंजी और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर विस्तृत प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों को सौंपेगी, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

23 minutes ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

29 minutes ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

35 minutes ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

39 minutes ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

43 minutes ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

44 minutes ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 1 hour ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 1 hour ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

about 1 hour ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

about 1 hour ago
हो गया दूध-पानी अलग-अलग
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

about 1 hour ago
क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

about 2 hours ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 2 hours ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 3 hours ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

about 3 hours ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

about 3 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!