भीषण गर्मी में निकली कूलर वाली बारात: लोगों के बीच बनी आकर्षण का केंद्र; ठंडी हवा में जमकर नाचे बाराती, पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी के बीच शहर में एक अनोखी बारात लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है। सयाजी होटल पहुंची इस बारात में गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
20 से अधिक बड़े कूलर लगाए गए
लंबे शामियाने के दोनों ओर 20 से अधिक बड़े कूलर लगाए गए, जिनकी ठंडी हवा के बीच बाराती जमकर नाचते नजर आए। खास बात यह रही कि दूल्हा भी पूरी बारात के दौरान घोड़ी पर सवार होकर नाचता रहा।
कूलर वाली बारात बनी चर्चा का विषय
इस अनोखे इंतजाम को देखने के लिए राह चलते लोग भी रुकते नजर आए। भीषण गर्मी के बीच “कूलर वाली बारात” शहर में चर्चा का विषय बनी रही।
लगातार बढ़ता जा रहा तापमान
उधर, शहर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया।
सड़कों पर आवाजाही रही कम
मंगलवार सुबह से ही तेज धूप और गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। सुबह 10 बजे के बाद धूप तीखी हो गई, जिससे दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। शाम को सूर्यास्त के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली और उमस बनी रही। रात का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लू चलने की चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रात का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि आसमान साफ रहने से धूप का असर और तेज रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ पड़ा कमजोर
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में बढ़ोतरी की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है। इसके कारण गर्मी पर नियंत्रण नहीं बन पा रहा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!