खबर
Top News

राजवाड़ा की अव्यवस्था पर बनेगा ठोस एक्शन प्लान: व्यापारियों की आवाज पर हरकत में प्रशासन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 फ़रवरी 2026, 1:41 pm
शेयर करें:
राजवाड़ा की अव्यवस्था पर बनेगा ठोस एक्शन प्लान

अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा

माफिया पर कसेगा शिकंजा, 60 घंटे में

पार्किंग मैप तैयार करने का फैसला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजवाड़ा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और यातायात अव्यवस्था को लेकर व्यापारियों की लगातार उठती आवाज अब असर दिखाने लगी है। व्यापारिक संगठनों की मांग पर प्रशासन मौके पर उतरा और क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्याओं का प्रत्यक्ष आंकलन किया। इस दौरान अधिकारियों और व्यापारियों के बीच राजवाड़ा को ‘आदर्श व्यापारिक क्षेत्र’ के रूप में विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

अहिल्या चैंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के संयुक्त सचिव एवं इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने अधिकारियों के सामने अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा संचालन में सक्रिय अवैध माफियाओं और फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण के मुद्दे सचित्र प्रमाणों के साथ रखे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन बुनियादी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो राजवाड़ा जैसे ऐतिहासिक और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र की पहचान को गंभीर नुकसान पहुंचेगा।

अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी समस्याएं रखीं
बैठक में महाराजा क्लॉथ मार्केट के उपाध्यक्ष रजनीश चोरड़िया, हेमा पंजवानी, कैलाश खंडेलवाल, रवींद्र विजयवर्गीय, विजय सिंह चौहान, मुकेश वाधवानी और गोलू जैन सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

प्रशासन की ओर से डीसीपी राजेश त्रिपाठी, एडिशनल सीपी नरेंद्र बाबू अनोठिया, एसपी सुप्रिया, नगर निगम के रिमूवल अधिकारी अंकेश बिरथरिया, जोन अधिकारी अंकुश चौरसिया, सहायक रिमूवल अधिकारी विनीत तिवारी एवं सराफा थाना प्रभारी लिटोरिया बैठक में उपस्थित थे।

अंतिम सहमति बनाई जाएगी
बैठक में निर्णय लिया गया कि राजवाड़ा, सराफा सहित सभी प्रमुख व्यावसायिक बाजारों में मौजूदा और संभावित नए पार्किंग स्थलों का विस्तृत मानचित्र अगले 60 घंटों में तैयार कर उस पर आधारित एक्शन प्लान बनाया जाएगा, साथ ही सुभाष चौक पार्किंग तक पर्यटक वाहनों की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर स्तर पर विस्तृत चर्चा कर अंतिम सहमति बनाई जाएगी। व्यापारियों का मानना है कि यदि यह एक्शन प्लान धरातल पर उतरा तो न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि राजवाड़ा का व्यापार और पर्यटन भी नई रफ्तार पकड़ेगा।

संबंधित समाचार

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

14 minutes ago
क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

29 minutes ago
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

31 minutes ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

42 minutes ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

44 minutes ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

about 1 hour ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

about 1 hour ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 1 hour ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 3 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 19 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 20 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 20 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 20 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 21 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 21 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 21 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 21 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!