महिला और साथी पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज: पुलिस से बदसलूकी पड़ी भारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

टीआई-एसीपी की मौके पर समझाइश के बावजूद नहीं मानी थी महिला, वीडियो वायरल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सार्वजनिक जगह पुलिस से उलझना एक महिला और उसके साथी को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान हंगामा, रास्ता रोकने और शासकीय कार्य में बाधा का केस सराफा पुलिस ने दर्ज किया है। घटना का वीडियो भी वायरल है।
जानकारी के अनुसार कल रात यातायात पश्चिम की सपोर्ट टीम इमामबाड़ा के सामने रॉन्ग पार्क गाड़ियों को हटा रही थी। सपोर्ट वाहन से (एमपी 09 एएल 1308) को उठाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन चालक विशाल भाटिया और वर्षा भाटिया पहुंचे।
वर्षा वाहन उतारने की जिद करने लगी। यातायात पश्चिम में पदस्थ प्रधान आरक्षक हीरालाल गारी के मुताबिक दोनों ने वाहन के सामने खड़े होकर सपोर्ट वाहन को रोक दिया। काफी समझाइश के बावजूद विवाद करते रहे और शासकीय कार्य में बाधा डाली।
महिला ने न सिर्फ पुलिस की बात नहीं मानी, बल्कि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से उलझी। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी राजकुमार लिटौरिया और एसीपी हेमंत चौहान पहुंचे। अधिकारियों ने शांतिपूर्वक समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला और उसका साथी लगातार बहस करते रहे। काफी देर समझाइश के बावजूद नहीं माने, तो कार्रवाई की गई।
प्रधान आरक्षक हीरालाल गारी की शिकायत पर सराफा पुलिस ने विशाल भाटिया और वर्षा भाटिया निवासी नगर निगम क्षेत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। टीआई राजकुमार लिटौरिया के मुताबिक महिला और उसके साथी युवक पुलिस से बदसलूकी भी की।
घटना का वीडियो वायरल
इधर पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें टीआई और अन्य पुलिसकर्मी दोनों को समझाइश देते और महिला पुलिस पर हावी होते नजर आ रही है।
संबंधित समाचार

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!