मुख्यमंत्री के सामने मंच पर बड़ा सियासी सवाल: प्रदेश महामंत्री को पीछे बैठने का इशारा; महापौर के करीबी की भूमिका चर्चा में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में रविवार को आयोजित सुदामा नगर रिंग रोड उद्घाटन समारोह में मंच व्यवस्था को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे को मंच पर पीछे बैठने का कथित तौर पर इशारा किए जाने के बाद भाजपा के भीतर प्रोटोकॉल, वरिष्ठ नेताओं के सम्मान और मंच संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस घटनाक्रम में पूर्व पार्षद भरत पारख की भूमिका चर्चा में है।
मंच पर पहुंचने के बाद हुआ घटनाक्रम
मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने के दौरान गौरव रणदिवे भी उनके साथ मंच पर पहुंचे। मंच पर सुमित मिश्रा और श्रवण चावड़ा आगे बैठे थे, जबकि प्रताप करोसिया, सावन सोनकर और मेघराज जैन समेत अन्य नेता मौजूद थे।
इसी दौरान भरत पारख की ओर से रणदिवे को पीछे बैठने का संकेत दिए जाने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि इससे रणदिवे असहज हुए और कुछ देर बाद मंच से उतरकर कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। हालांकि, घटनाक्रम को लेकर संबंधित पक्ष की ओर से विस्तृत सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सवाल-प्रोटोकॉल तय करने की जिम्मेदारी किसकी?
घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा तेज है कि प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद पर बैठे नेता के मंच पर बैठने की व्यवस्था तय करने की जिम्मेदारी किसकी थी।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि मंच पर स्थान को लेकर कोई व्यवस्थागत समस्या थी, तो इसे आयोजकों या संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के स्तर पर सुलझाया जा सकता था। सार्वजनिक मंच पर किसी वरिष्ठ संगठनात्मक पदाधिकारी को पीछे बैठने का संकेत दिए जाने की बात सामने आना संगठनात्मक मर्यादा को लेकर सवाल खड़े करता है।
व्यवस्था की चूक या व्यक्तिगत हस्तक्षेप?
भाजपा को अनुशासित और कैडर आधारित संगठन माना जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री से जुड़े इस घटनाक्रम को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि मंच व्यवस्था केवल व्यवस्थागत गलती थी या इसमें किसी स्तर पर व्यक्तिगत हस्तक्षेप हुआ।
हालांकि, पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति आयोजकों और संबंधित नेताओं के स्पष्ट पक्ष के बाद ही सामने आ सकेगी।
पहले भी उठे थे वरिष्ठ नेताओं के सम्मान पर सवाल
निगम के कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं के सम्मान को लेकर इससे पहले भी सवाल उठ चुके हैं। नर्मदा चतुर्थ चरण के भूमिपूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन के सम्मान और कार्यक्रम से उनके लौटने को लेकर चर्चा हुई थी।
अब गौरव रणदिवे से जुड़े ताजा घटनाक्रम के बाद पार्टी के भीतर यह सवाल उठ रहा है कि निगम के बड़े आयोजनों में वरिष्ठ नेताओं के लिए मंच प्रोटोकॉल और बैठने की व्यवस्था स्पष्ट क्यों नहीं रहती।
संगठन की ओर निगाह
घटना की चर्चा भाजपा संगठन के वरिष्ठ स्तर तक पहुंचने की बात कही जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि संगठन इसे किस रूप में लेता है। हालांकि, घटनाक्रम ने इतना जरूर सामने ला दिया है कि बड़े राजनीतिक आयोजनों में मंच संचालन, प्रोटोकॉल और वरिष्ठ पदाधिकारियों के सम्मान को लेकर अधिक स्पष्ट व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!