खबर
Top News

हंस ट्रेवल्स की बस से सफाईकर्मी पर गिरा एक क्विंटल का पार्सल: गंभीर घायल; महिला के कंधे और पसलियों में फ्रैक्चर, गोदाम सील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 मई 2026, 3:40 pm
शेयर करें:
हंस ट्रेवल्स की बस से सफाईकर्मी पर गिरा एक क्विंटल का पार्सल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजमोहल्ला क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सड़क की सफाई कर रही महिला सफाईकर्मी के ऊपर अचानक करीब एक क्विंटल वजनी पार्सल गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार सुनीता बाली वार्ड क्रमांक 69 में नगर निगम के जोन-2 के अंतर्गत सफाई कार्य कर रही थीं। इसी दौरान हंसचाल ट्रेवल्स की बस के ऊपर रखा भारी लगेज अचानक उनके ऊपर आ गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की छत पर सामान चढ़ाने का काम चल रहा था, तभी एक व्यक्ति के हाथ से भारी पार्सल छूट गया और नीचे सड़क पर सफाई कर रही महिला के ऊपर गिर पड़ा।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को संभाला और इलाज के लिए वर्मा यूनियन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला के कंधे और पसलियों में फ्रैक्चर होना बताया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद इंडियन ट्रांसपोर्ट के गोदाम को सील कर दिया गया।

मामले में यह भी जांच की जा रही है कि सड़क किनारे इस तरह भारी सामान लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

नगर निगम अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था के दौरान महिला कर्मचारी घायल हुई हैं।

मामले में एआरओ को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई गई है तथा पूरे मामले की जांच जारी है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही सफाई कामगार कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष चौधरी लीलाधर करोसिया, सीएचओ विवेक गंगराड़े, एचओ गौतम भाटिया, सीएसआई हिमांशु गुप्ता सहित सभी वर्मा यूनिक हॉस्पिटल पहुंचे और घायल के हालचाल जाने।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 2 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 2 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 2 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 2 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 3 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 3 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 3 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 3 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 3 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 4 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 4 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 4 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 4 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 4 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 4 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 4 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 4 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!