IIT के 93 फीसदी छात्रों को नौकरियां 11 को मिला एक-एक करोड़ का पैकेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने इतिहास रच दिया है। यहां के 93 प्रतिशत छात्रों को भारी भरकम पैकेज मिल चुके हैं। 11 छात्र ऐसे हैं जिन्हें सालाना एक-एक करोड़ रुपए के पैकेज देश की विभिन्न नामी कंपनियों ने दिए हैं।
कैंपस प्लेसमेंट में 270 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर हुए है। जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को भी 108 आफर मिले हैं।
ये जानकारी कल संस्थान के वार्षिक दीक्षांत समारोह में निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि कुछ वर्षों की तुलना में इस वर्ष कैंपस प्लेसमेंट में बेहतर परिणाम सामने आए है। बीटेक पाठ्यक्रम के 93 फीसद से अधिक विद्यार्थियों को नौकरियां मिली है।
सालभर चले औसतन पैकेज में भी बढ़ोतरी देखी गई है। खास बात यह है कि पहली बार संस्थान के 11 विद्यार्थियों को सालाना एक-एक करोड़ रुपए से अधिक का पैकेज मिला है। वहीं औसतन पैकेज में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है, जिसमें 40 फीसद विद्यार्थियों को 50-52 लाख रुपए सालाना का पैकेज रहा है।
प्रो. जोशी ने बताया कि संस्थान ने सिर्फ प्लेसमेंट के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल नहीं की है। बल्कि रिसर्च और नवाचार में भी तेजी से आगे बढ़ा है। पिछले वर्षों में संस्थान के शोधकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में 10 हजार 700 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं।
900 प्रायोजित प्रोजेक्ट और 730 कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट पूरे
संस्थान ने 280 नई तकनीकें विकसित की हैं। 900 से अधिक प्रायोजित प्रोजेक्ट व 730 कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। संस्थान ने अब तक 275 से अधिक पेटेंट दाखिल किए गए हैं, जिनमें से 135 पेटेंट मंजूर हो चुके हैं। पिछले वर्ष 80 पेटेंट स्वीकृत हुए हैं।
वे कहते है कि संस्थान शिक्षा के साथरिसर्च, तकनीक विकास और उद्योग से जुड़ाव के क्षेत्र में भी प्रमुख संस्थानों में मजबूत पहचान बना रहा है। प्रो. जोशी ने बताया कि पांच वर्षों में करीब 100 पीएचडी शोधार्थी को जोड़कर बड़ा रिसर्च प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।
इसका उद्देश्य संस्थान में उच्च गुणवत्ता वाले वैज्ञानिक शोध व नई तकनीकों के विकास को बढ़ावा देना है। वे बताते है कि यह प्रोग्राम संस्थान के सबसे बड़े रिसर्च प्रयासों में से एक होगा, जिससे नई खोजों और इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च को मजबूती मिलेगी।
इसके लिए नैट्रक्स के साथ मिलकर ईएमआइ व ईएमसी टेस्टिंग सुविधा विकसित करने की योजना भी बनाई है। यह सुविधा उद्योगों में बनने वाले उत्पादों और तकनीकी सिस्टम की गुणवत्ता जांच में मदद करेगी।
रिसर्च लैब्स का शुभारंभ
कार्यक्रम में एएनआरएफ-पेयर सक्षम परियोजना के तहत स्थापित अत्याधुनिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया गया। इनका उद्देश्य उन्नत तकनीक, स्वास्थ्य, आधुनिक निर्माण और नवाचार के क्षेत्र में रिसर्च को नई गति देना है।
उद्घाटन नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर और इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के शिवन ने किया। निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने कहा कि सुविधाएं उन्नत पदार्थ, स्वास्थ्य तकनीक, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और अन्य क्षेत्रों में नई खोजों को बढ़ावा देंगी।
इस दौरान उन्नत निर्माण क्षेत्र में सेलेक्टिव लेजर मेल्टिंग और अन्य आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा तकनीक लैब में आरटी-पीसीआर, लायोफिलाइजर और रियोमीटर जैसे उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!