8वीं की छात्रा से 6 महीने तक दुष्कर्म: मुस्लिम युवक धमकी देकर करता रहा दरिंदगी; गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
एक दलित छात्रा के साथ छह महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। परिजनों की शिकायत पर रौन थाना में गुरुवार को केस दर्ज किया गया है।
दोस्ती के बहाने घर बुलाकर किया दुष्कर्म
पुलिस अधिकारी रवींद्र सिंह तोमर के अनुसार, आठवीं कक्षा की छात्रा की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाली दो बहनों से थी। दोनों बहनें उसे अक्सर अपने घर बुलाती थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने भाई साहिल से उसकी पहचान कराई।
जबरन रेप किया
परिजनों का आरोप है कि एक दिन दोनों बहनों ने छात्रा को घर बुलाया और उसे कमरे में छोड़कर बाहर चली गईं। तभी आरोपी साहिल ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी।
छह महीने तक करता रहा शोषण
आरोप है कि इसके बाद साहिल लगातार छात्रा को अपने घर बुलाता रहा और करीब छह महीने तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान छात्रा गर्भवती हो गई। जब पीड़िता की मां को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।
आरोपी फरार, संगठनों का विरोध
घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के लोग थाने पहुंचे और पीड़िता के समर्थन में कार्रवाई की मांग की।
नीतीश भारद्वाज, सुरेंद्र शुक्ला भोले और श्रीराम उपाध्याय ने कहा कि जिले में दलित लड़कियों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!