सिंहस्थ में देशभर से चलेंगी 7800 ट्रेनें: पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ महाकुंभ का जायजा लेने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय बुधवार को उज्जैन पहुंचे। एक दिवसीय दौरे पर उन्होंने सिंहस्थ से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। पांडेय ने उज्जैन के आसपास तैयार हो रहे 10 रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया पिछले कुंभ की तुलना में तीन गुना अधिक ट्रेनें चलेंगी। कुंभ से जुड़े अधिकांश कार्य सितंबर-अक्टूबर 2027 तक पूरे होने की संभावना है, जबकि कुछ दिसंबर 2027 तक। पांडेय ने सांसद अनिल फिरोजिया के साथ उज्जैन, नईखेड़ी, पिंगलेश्वर, मोहनपुरा, पवासा, चिंतामन और विक्रम नगर स्टेशन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफॉर्म विस्तार, होल्डिंग एरिया, नए अंडरपास, ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की आवाजाही व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जून 2027 तक सभी कार्य गुणवत्तापूर्वक पूरे करने का लक्ष्य है।
पिछले सिंहस्थ में 2600 ट्रेनें थीं
पांडेय ने बताया पिछले सिंहस्थ में करीब 2600 ट्रेनें चलाई गई थीं, जबकि इस बार लगभग 7800 ट्रेनों की योजना है। अनुमान है कुल श्रद्धालुओं में करीब 10 प्रतिशत ट्रेन से पहुंचेंगे।
संबंधित समाचार

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!