मानपुर के भेरू घाट पर 7 वाहन टकराए, कार पर चड़ गई पिकअप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू में 7 वाहन आपस में टकरा गए। ट्रक और गैस टैंकर कारों पर चढ़ गए। हादसा मानपुर भेरू घाट पर शनिवार सुबह हुआ। मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे बंद हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घाट सेक्शन में जहां हादसा हुआ, वहां करीब दो किलोमीटर तक की ढलान है। ढलान से एक तेज रफ्तार ट्रक गुजर रहा था, जो अनकंट्रोल हो गया और आगे चल रहे आयशर वाहन में जा घुसा।
आयशर को टक्कर लगी तो वह आगे कार से भिड़ गया। फिर एक कार और पिकअप में टक्कर हो गई। इधर, मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि वाहनों में टक्कर हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
ट्रक के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा- इंदौर से हैदराबाद जा रहे ट्रक ड्राइवर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे। साइड में जाम लगा हुआ था। एक साइड पूरी कारें थीं, बच्चे थे। तो ट्रक दूसरी साइड मोड़ लिया, उधर ट्रेलर से टक्कर हो गई।
पहले हमने खुद को भी बचाया और पब्लिक को भी बचाया। राजस्थान के कार ड्राइवर रघुवीर ने बताया कि दो लाइन में जाम लगा हुआ था। हम तो जाम में खड़े थे।
सेकेंड लाइन से लोड ट्रक आया। उसने पिकअप को टक्कर मार दी। वो पलटकर कार पर आ गिरा। कार में हम दो लोग सवार थे। हम दोनों लोग सुरक्षित हैं।
कार के एयरबैग खुले.. और बच गए- दूसरी कार में सवार जयदीप ने बताया, मैं उज्जैन से त्र्यंबकेश्वर दर्शन के लिए जा रहा था। आगे जाम लगा हुआ था। मैं जैसा ही खड़ा हुआ, सर्विस लेन की तरफ गाड़ी रोक दी। मुश्किल से दो मिनट हुआ होगा और पीछे से मेरी गाड़ी को टक्कर लगी, इसके बाद आगे की गाड़ियों में टक्कर हो गई।
ट्रक अनकंट्रोल हो गया था, सारी गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। मेरी कार में 8 लोग सवार थे, इनमें 4 बच्चे थे। सभी सुरक्षित हैं। किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। हमारी गाड़ी के एयरबैग खुल गए थे, हम सभी सेफ हैं।
संबंधित समाचार

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!