सूने मकान में 60 लाख की चोरी: वैष्णोदेवी यात्रा पर गया था परिवार; सीसीटीवी में कैद हुए चोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक दंपति के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 60 लाख की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
यात्रा पर गया हुआ था परिवार
जानकारी के मुताबिक, दंपति वैष्णोदेवी की यात्रा पर गया हुआ था, इसी दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
ताले टूटे और सामान अस्त-व्यस्त हालत में पाया
यह घटना बाणेश्वरी कुंड के पीछे स्थित डागर मोहल्ले की बताई जा रही है। मकान मालिक मनीषा यादव और विनोद यादव जब सोमवार को यात्रा से लौटे तो उन्होंने घर के ताले टूटे और सामान अस्त-व्यस्त हालत में पाया।
सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली
अंदर जाकर देखने पर अलमारी और अन्य सुरक्षित स्थानों से सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली। परिजनों के अनुसार चोर लगभग 25 लाख रुपये के सोने के जेवर और 35 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि यह नकद राशि विनोद यादव को हाल ही में रामनगर इलाके में स्थित एक प्लॉट की बिक्री से मिली थी, जिसे वे नई प्रॉपर्टी खरीदने के उद्देश्य से घर में ही रखे हुए थे।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कुछ संदिग्धों के बारे में अहम सुराग मिले हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!